सागरिका ने नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह को लताड़ा

प्रसिद्ध मुक्केबाज राजदीप की पत्नी सागरिका जी ने भारत में उठे मलद्वीप और लक्षद्वीप पर चल रहे विवाद पर नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक की सरकार को लताड़ा दिया।

सागरिका ने ट्वीट करके कहा कि भारत को अपनी औकात में रहना चाहिए क्योंकि लक्षद्वीप पर ना तो होटल है और ना होटल की जात। यदि लक्षद्वीप पर कुछ मजा करने जैसा होता तो कांग्रेस के शासन काल में उन्हें लक्षद्वीप का पिकनिक वाउचर जरूर मिलता।

सागरिका ने कहा कि लक्षद्वीप का वाउचर ना मिलना इस बात का सबूत है कि लक्षद्वीप बस एक नाम है और असली मजा तो मलद्वीप में है।

मुक्केबाज राजदीप को उनकी धर्मपत्नी के ट्वीट पर जमकर कूटा गया और ऐसा हो भी क्यों जब आज जो घर, बंगला, गाड़ी है सब ससुर की जायदाद से मिली।

नोट: उपरोक्त लेख एक व्यंग्य है। किसी भी व्यक्ति से इसकी समानता एक संयोग मात्र है।